1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि - आज कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है ।आपको अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है, जो आपकी जिंदगी को एक नये रूप में जीने का मौका देगी । आज घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा ।  आज ऑफिस में सहकर्मी आपके लिये छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । घर के बुजुर्गों को कोई
तोहफा लेकर दें, उनके आशीर्वाद से सारे काम बनते चले जायेंगे । Red, 4

मीन राशि - आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं । आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चन आ सकती हैं, लेकिन धैर्य के साथ काम करने पर सफलता जरूर हासिल होगी । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है ।  गाय को रोटी खिलाएं, जल्द ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल