1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि -  आज आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है । आज कोई मित्र आपके लिये बिजनेस प्रपोज़ल ला सकता है और आप उसे खुशी-खुशी स्वीकार भी कर सकते हैं । आज नए व्यवसाय के अवसर मिल सकते हैं । आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है । आज स्वयं पर भरोसा बना रहेगा ।  सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

कर्क राशि - आज तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं । आज सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है ।  क्रोध करने से बचें ।  फालतू विचारों में समय खराब हो सकता

है । आज अपना उत्साह कम न होने दें ।  कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं । आज भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं ।  गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर जायेगा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल