1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि - आज आपका दिन थोड़ी व्यस्तता में बीत सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स का बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल आज उनके काम आ सकता है ।  ऑफिस में किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है । मन थोड़ा उदास हो सकता है । आज किसी से वाद- विवाद करने से बचें ।  अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकते हैं । घर के मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं, आपके सारे काम बनेंगे ।

वृश्चिक राशि -  आज धन लाभ हो सकता है । आज किसी बड़ी बिजनेस डील से बड़ा मुनाफा हो सकता है । आज घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं । इस राशि के इंटीरियर
डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है । दाम्पत्य संबंधों में मजबूती आएगी, रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है ।  सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके जीवन में नयी रोशनी आयेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल