1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

22 अगस्त 2018 राशिफल: इस राशि के जातक को मिल सकता है बिजनेस प्रपोज़ल, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:57 pm IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज सूर्य माघा नक्षत्र के साथ कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर बुरा होगा। जानिए आज का राशिफल आचार्य इंदु प्रकाश 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि: विचार-विमर्श में आपका काफी समय जा सकता है । आज कारोबार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है ।  दिमाग में किसी तरह की टेंशन हो सकती है । स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है ।  किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है ।  जरुरतमंद को कुछ दान करें, आपको खुशी महसूस होगी । 

कन्या राशि -  आज आप अपने फैसलों से संतुष्ट होंगे । पहले से लिये गए फैसले आज आपको बेहतर फल देंगे । आज किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे । इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा ।  आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे । आज अपने परिवार वालों के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देंगे ।  अपने इष्टदेव
को पूजा में लाल सिंदूर अर्पित करें, हेल्थ अच्छी बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल