1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:26 pm IST

आज के दिन राजा बलि की पूजा की जाती है। साथ ही आज गोवर्धन पूजा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन शाम के समय घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में लगाये पैसे से मुनाफा होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी । परिवार में सबका साथ मिलेगा। जीवनसाथी से अपनी खुशी बांटने से आपकी खुशी कई गुना बढ़ जायेगी। घरेलू काम भी समय रहते पूरे हो जायेंगे। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर सकते हैं।  किसी धार्मिक स्थल पर सब्जियों का दान करें, सुख-
सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ बोरियत महसूस हो सकती है। मूड अच्छा करने के लिये किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। जरूरी काम पूरे होने में रूकावट आ सकती है । काम पूरा करने के लिये किसी की मदद भी लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा । आज किसी से ऊंची आवाज़ में बात न करें, किसी अपने के दिल को ठेंस पहुंच सकती है । दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। White,7

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल