1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:26 pm IST

आज के दिन राजा बलि की पूजा की जाती है। साथ ही आज गोवर्धन पूजा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन शाम के समय घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की तरफ लगेगा, ऑफिस के जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे ।आज आपकी बातों का असर दूसरे लोगों पर भी

पड़ेगा। इसलिए आज जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। समाज की किसी मीटिंग के लिये आपके पास बुलावा आ सकता है। आज घर से दूर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जीवनसाथी के लिये कोई गिफ्ट ला सकते हैं।  गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सुख-सुविधाओं
में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा।परिवार के लोगों को आज आपसे बहुत-सी उम्मीदें रहेंगी।आप उन उम्मीदों पर खरा भी उतरेंगे। आपके सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  नये सिरे से रिश्तों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। सब आपके फेवर में रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके साथ कुछ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। मन्दिर में दूध-दही का दान करें, रिश्तों में सब अच्छा ही अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल