1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

8 नवंबर 2018 राशिफल: आज है गोवर्धन पूजा, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 04:26 pm IST

आज के दिन राजा बलि की पूजा की जाती है। साथ ही आज गोवर्धन पूजा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन शाम के समय घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

नई दिल्ली: आज के दिन राजा बलि की पूजा की जाती है। साथ ही आज गोवर्धन पूजा है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन शाम के समय घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है। इससे जीवन की गति कभी कम नहीं होती और यात्रा सुगम होती है। आज के दिन मन्दिरों में श्री विष्णु को भोग लगाकर चावल, बाजरे और हरी सब्जियों का प्रसाद सबमें बांटा जाता है। इसके अलावा आज के दिन गोवर्धन पूजा की विस्तृत विधि क्या है, आज के दिन बलि पूजा का क्या महत्व है, साथ ही आज के दिन कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य के लिये और अपने सुख-साधनों में बढ़ोतरी के लिये विभिन्न राशि वालों को कौन-से उपाय करने चाहिए, ये सब हम आपको बतायेंगे आज ठीक 8 बजे।

मेष राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती हैं।पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।शाम को परिवार के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। माँ लक्ष्मी को चुनरी चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।

वृष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा।धन से संबंधित काम पूरे हो सकते हैं। अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में आप सफल रहेंगे।किसी दोस्त से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। आप भी अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को भविष्य में फायदा हो सकता है।  श्री विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल