1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 12:02 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। इसके साथ ही आज एक साथ 3 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस, नौकरी, प्रॉपर्टी आदि कामों में भी लाभ मिलेगा।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानी कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 12:14 तक रहेगा। वहीं हर काम सिद्ध करने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 से अगली सुबह 05:45 तक रहेगा। इसके साथ ही स्थायीजयद योग दोपहर बाद 03:14 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि- आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ़-साफ दिखाई देगा । आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी के लिये डॉक्टर से अपॉइन्टमेंट ले सकते हैं। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी । आपकी कोशिशें आज रंग लायेंगी और आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को भी आज फायदा हो सकता है। छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें, सफलता मिलेगी।

वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है । आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपका शरीर पूरा साथ देगा। आप किसी काम को नये तरीके से करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो छात्र अपने करियर की शुरुआत में हैं, उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। आज परिवार को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपके नजदीक आयेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ायें, आपके सारे काम बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल