1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 12:02 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है । आज बड़े भाई या बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा । आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है । आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा । 

कर्क राशि- आज का दिन व्यस्तता में रहने वाला है। आज आप पर टारगेट में मिले काम को पूरा करने के लिये दबाव बना रहेगा। दिनभर काम करने के बाद भी कुछ काम बाकी रह सकते हैं। किसी सहकर्मी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। आज परिवार में मिली जिम्मेदारी से आपका तनाव बढ़ सकता है । विरोधी पक्ष आज आप पर ताक लगाये बैठे रहेंगे । शारीरिक रूप से आज आप थोड़े अनफिट रहेंगे । अच्छे स्वास्थ्य के लिये जंक फूड अवॉयड करें । मन्दिर में हरे मूंग का दान करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल