1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 12:02 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि- वालों आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची करना एवॉएड करें। पिछले कुछ समय से आप जिन जिम्मेदारियों से बचना चाह रहे हैं, आज उन्हें पूरा करना पड़ सकता है। काम को पूरा करने के लिये आपको अपनी पूरी ऊर्जा लगानी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, उनकी मुलाकात किसी करीबी से हो सकती है। चावल का दान करें, सब ठीक हो जायेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिये फेवरेबल रहने वाला है । आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी। अजनबियों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज आर्थिक लेन-देन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम की नई योजनाओं से सीनियर खुश होंगे। आपकी आमदनी के नये ज़रिये बनेंगे। इस राशि के जो लोग इंजीनीयरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें विदेश की किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये कॉल आ सकती है। अपने ईष्ट देव को फूल चढ़ाएं, काम अच्छे से होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल