1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग होंगे परेशान

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग होंगे परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 06:17 am IST

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन बुधवार है। नवमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र...- India TV Hindi
राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान Image Source : INDIA TV

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन बुधवार है। नवमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी।  इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है। इस दिन को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है | साथ ही  पूरा दिन पूरी रात सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा | इसके अलावा  सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज किसी बिगड़े हुए कार्य में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा | युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। मां सिद्धिदात्री को फूल अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी। 

Ram Navami 2021: 21 अप्रैल को राम नवमी, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

वृष राशि 
आज आपका मन आनंदित रहेगा | जो लोग जूते का बिज़नेस करते हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज लवमेट अपने साथी से अपने दिल की बाते शेयर करेंगें | ऑफिस के काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। छात्र को कुछा नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपका दिन बड़े बुजुर्गों के साथ बात करने में बीत सकता है। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख समृद्धी बनी रहेगी। 

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे प
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा | जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, उनको मुनाफा होगा।। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। 

Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन होगी सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

कर्क राशि
आज आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है | अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। मां सिद्धिदात्री के सामने घी का दीपक जलायें, करोबार में बरकत होगी। 

चैत्र नवरात्रि 2021: कोरोना काल में ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपहार

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे प
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

सिंह राशि
आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे | महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहें लोगो पर काम का वजन कम रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। वाहन खरीदने के योग बन रहे है। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, हर तरह के भय से मुक्ति मिलेगी। 

कन्या राशि
आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज रूक सकते है। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर पर परिवार वालो के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढाए, विवाह मे आ रही परेशानी दूर होंगी। 

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे प
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

तुला राशि
आज आपके रूके हुए कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज अपनी स्किलस को सुधारने का समय मिलेगा। आज आपको नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती हैं | जो लोग नौकरी कर रहें हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिल सकते है। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलने का प्लान बना सकते हैं। मां सिद्धिदात्री को कुमकुम का तिलक लगाए, आपका भाग्य उदय होगा। 

वृश्चिक राशि
आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज पारिवारिक काम की वजह से ऑफिस का कार्य थोडा रूक सकता है। आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे प
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

धनु राशि
आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे आइडियाज आ सकते है। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। महिलाओ को आज रसोईघर के काम में थोड़ी राहत मिलेगी, परिवार वाले आपकी सहायता करेंगें। मां सिद्धिदात्री को प्रणाम करें, प्रोपर्टी खरिदने में आ रही परेशानिया दूर होंगी। 

मकर राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, कोर्ट कचहरी के मामलो से छुटकारा मिलेगा। 

राशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे प
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन इन राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि, वहीं ये लोग रहेंगे परेशान

कुंभ राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद हो सकता है। अविवाहितो को आज कोई विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चे आज पढाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूका हुआ पैसा वापस आयेगा। 

मीन राशि
आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, उनके काम थोडा रूक सकता है। छोटे भाइयों को अपनी बहनो से कोई उपहार मिल सकता है | जीवन में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।  बुजुर्ग समय से दवाईया खायें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जमीन जायदात के मामलें भी हल होंगे। मां दुर्गा के पैर छुए , रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल