1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2021 05:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 05:46 pm IST

चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन रविवार है। त्रयोदशी तिथि शाम 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह- India TV Hindi
राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल Image Source : INDIA TV

चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन रविवार है। त्रयोदशी तिथि शाम 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।  उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला श्री अनंग त्रयोदशी का व्रत है।  साथ ही  देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही  देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज महावीर जयंती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ेगा। खर्चों पर काबू पायें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा, चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। 

जिंदगीभर ध्यान रखें बस ये 3 बातें, कभी भी नहीं आएगा आपका बुरा वक्त

वृष राशि
आज ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, इसके लिए उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है, सुबह शाम योग जरूर करें। 

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

मिथुन राशि
आज कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करेंगे तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा। 

Vastu Tips: ऑफिस की इस दिशा में बिल्कुल भी ना लगाएं मोमबत्ती, कर्मचारियों पर पड़ेगा बुरा असर

कर्क राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कार्यो में मदद करेंगे। छात्र आज पढाई पर ज्यादा ध्यान देंगें। आपके साथ सब अच्छा होगा। 

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

सिंह राशि
आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। जीवन के हर क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं वह जल्द ही पूरा हो जायेगा, बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा अपका पैसा अटक सकता है। बच्चो को ठंडा खाने से रोके, सर्दी खासी की परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है, ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज किसी पुराने मित्र से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। कॉलेज के जूनियर आपसे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है। 

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

तुला राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी सरकारी काम आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जायेगा। किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें, उनकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है, उन्हे अच्छी डिल मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी, बाहरी चीजों को खाने से बचें। 

वृश्चिक राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के जो छात्र मेडिकल से जुडें हैं आज उन्हें कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। महिलाए आज बच्चो को शॉपिंग कराने ले जा सकती है, जिससे बच्चे काफी खुश रहेंगें। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगें। 

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

धनु राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। आज परिवार वालो का सहयोग बना रहेगा। वकीलो को आज किसी पूराने केस में बड़ी सफलता हासिल होगी। 

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव विचार को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ होने की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है, आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दोगुनी  करने के लिए परिवारवालों से बांटे, आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। 

राशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का ह
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 अप्रैल 2021: मकर राशि की जातकों को सुख-सौभाग्य में होगी बढ़ोत्तरी, जानें अन्य राशियों का हाल

कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। मीडिया से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि
आज आपका आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस आज अपने पार्टनर पर विशवास बनायें रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल