1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 07:02 pm IST

कर्क राशिफल 2018 : इस साल कहीं भी निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिये। वहीं बात अगर दाम्पत्य संबंधों की करें तो आपके पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास बनी रहेगी। इसलिए अपनों पर नकारात्मक टिप्पणी करने से बचना होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope
Horoscope

कर्क राशिफल के जातकों की आर्थिक स्थिति 2018
इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन संबंधी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस वर्ष आप धन के मामले में ख्याली पुलाव पकायेंगे, जो आपको बाद में चलकर परेशान कर सकते हैं। इसलिए कम सोचें और काम अधिक करने की कोशिश करें। बचत के लिए आप कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनाएंगे। लेकिन विचार को फैसले में बदलना ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। यदि बिज़नेस में ज़्यादा पैसा लगाने की स्थिति बनें, तो उस काम के लिए पहले पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें । बिना सोचे समझे कहीं भी पैसों का निवेश ना करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस साल 2018 आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए कम सोचें और काम अधिक करने की कोशिश करें। बचत के लिए कारोबार में बदलाव पर विचार करेंगे। बिजनेस में पैसा लगाने से पहले जानकारी कर लें। बिना सोचें निवेश से पैसों का नुकसान हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी लव लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल