1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 07:02 pm IST

कर्क राशिफल 2018 : इस साल कहीं भी निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिये। वहीं बात अगर दाम्पत्य संबंधों की करें तो आपके पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास बनी रहेगी। इसलिए अपनों पर नकारात्मक टिप्पणी करने से बचना होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope
Horoscope

कैसा रहेगा कर्क राशिफल के जातको के लिए शिक्षा के क्षेत्र में
इस साल छात्रों को कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे, लेकिन उन मौकों को भुना पाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको कड़ी मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा । पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर आप उच्च संस्थान में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो उसकी तैयारी पहले से ही कर लें। अपनी शिक्षा को लेकर आप जो भी फैसला लें, उसमें बड़ों का सहयोग जरुर लें। मार्च का महीना आपके लिए थोड़ी खुशियां लेकर आयेगा। लेकिन सारा वक्त दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से बचें। साल के बीच में छुट्टियों के दौरान किसी पार्ट टाइम कोर्स को ज्वॉइन करेंगे, तो आपके भविष्य के लिये फायेदमंद होगा।  

इस साल 2018 छात्रों को कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे। इस साल कड़ी मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्च संस्थान में दाखिला के लिए तैयारी करें। मार्च का महीना आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। छुट्टियों में पार्ट टाइम कोर्स फायदेमंद होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल