1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 07:02 pm IST

कर्क राशिफल 2018 : इस साल कहीं भी निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिये। वहीं बात अगर दाम्पत्य संबंधों की करें तो आपके पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास बनी रहेगी। इसलिए अपनों पर नकारात्मक टिप्पणी करने से बचना होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope
Horoscope

कैसा रहेगा कर्क राशिफल के जातको का हेल्‍थ राशिफल
इस साल अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करना आपको महंगा पड़ सकता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा । कोई पुरानी बीमारी इस साल आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को बढ़ा सकती है। साथ ही उच्च रक्तचाप से भी कुछ दिक्क़तें हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या भी आपको कुछ परेशानी कर सकती है। इस साल अपने साथ-साथ अपनी माता की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। हर समस्या का समाधान जरूर होता है, लेकिन समस्या उत्पन्न होने पर उसका हल ढूंढना समझदारी नहीं है। अतः नियमित योग जरूर करें। योग आपकी सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करेगा।

2018 में सेहत से लापरवाही महंगा पड़ सकता है। पुरानी बीमारी स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ा सकती है। जोड़ों में दर्द, अनिद्रा आपकी परेशानी बढ़ाएगी। अपनी माता की सेहत का ख्याल जरूर रखें। योग आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी शिक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल