1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

कर्क राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 07:02 pm IST

कर्क राशिफल 2018 : इस साल कहीं भी निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिये। वहीं बात अगर दाम्पत्य संबंधों की करें तो आपके पारिवारिक रिश्तों में कुछ खटास बनी रहेगी। इसलिए अपनों पर नकारात्मक टिप्पणी करने से बचना होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope
Horoscope

कर्क राशिफल के जातकों का लवलाइफ 2018
इस साल 2018 आपका पारिवारिक संबंध थोड़ी मुश्किलों में गुजरेगा। दाम्पत्य संबंधों में खटास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होना संभव है। साल का अधिकांश समय घर की कलह में बीतेगा । दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए अंडरस्टैन्डिंग रखने की जरूरत है। अपने कामों में साथी के विचारों को भी तरजीह देंगे, तो काम आसानी से बनेंगे। रिश्तों में नकारात्मक टिप्पणी से दूर रहना ही आप दोनों के लिए बेहतर होगा। पार्टनर के साथ बिताया गया एक-एक पल आपके रिश्तों की गांठ को मज़बूती से बांधेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने से दाम्पत्य जीवन में चल रहा कलेश खत्म होगा।

इस साल 2018 पारिवारिक संबंध थोड़ी मुश्किलों से गुजरेगा। इसके साथ ही जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अंडरस्टैन्डिंग बनाएं। रिश्तों में नकारात्मक बयान से बचना बेहतर होगा। घर में धार्मिक आयोजन से दांपत्य कलेश खत्म होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी लव लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल