1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 अक्टूबर 2021 : मकर राशि वालों को ऑफिस में मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, जानें अन्य का हाल

राशिफल 2 अक्टूबर 2021 : मकर राशि वालों को ऑफिस में मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, जानें अन्य का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 08:03 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 2 अक्टूबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 2 अक्टूबर 2021 Image Source : INDIA TV

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज इन्दिरा एकादशी है। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 35 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Related Stories

मेष राशि

आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगों को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाये। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यो में सम्मलित होंगे। 

वृष राशि

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा।  इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा।  स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

कर्क राशि

आज राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी।  बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। आज भाई बहन के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन न हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। लवमेट का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। लवमेट अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा।  इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे।  साथ ही समस्याओं का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

 sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप अपने ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा।  माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी।  सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्या आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

कुम्भ राशि 

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि 

आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे। काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान ढूढने में आज आप सफल होंगे।  दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा।

Vastu Tips: इस रंग की बोतल या गमले में कभी न लगाएं मनी प्लांट, हो सकती है धन की हानि

हर मनुष्य जीवन में जरूर उतार लें ये 3 बातें, किसी भी परिस्थिति में जीतना तय

Vastu Tips: सुबह उठते ही मुख्य द्वार में करें ये काम, कभी भी नहीं होगी धन की कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल