1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:28 pm IST

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018
Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018

तुला राशि
मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। मंगल के इस गोचर से आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। 2 मई तक आपकी तरक्की भी इस बात पर डिपेंड करेगी कि दूसरे लोगों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा। अगर आप अपने स्वभाव में नम्रता बनाये रखेंगे, तो 7 मार्च से 2 मई तक आपको किसी प्रकार का कष्ट नहीं होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी मिलेगा, लेकिन इस दौरान ध्यान रहे कि किसी से भी कर्ज न लें।

उपाय

  • अपनी चादर देखकर ही पैर पसारें और अनचाहे खर्चों से बचने की कोशिश करें। साथ ही किसी और को इस बीच पैसा उधार ना दें।
  • मन्दिर में शहद दान करें।

वृश्चिक राशि
दूसरे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आयेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा, लेकिन आया हुआ पैसा अधिक समय तक आपके पास नहीं टिकेगा। भाईयों से जितना अधिक प्यार बनाकर रखेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ प्राप्त होगा। वैसे संतान का पूरा सुख आपको मिलेगा।

उपाय
सुबह उठकर घर की बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें और भाइयों को जब भी जरूरत हो, उनकी मदद करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल