1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:28 pm IST

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018
Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018

धनु राशि
आपके पहले स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और शत्रुओं से आपको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी। 'मित्राणां उदयस्तव', यानी आपके मित्रों का उदय होगा। साथ ही भाई-बहनों से हर कदम पर सहयोग मिलेगा। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के साथ ही लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। लेकिन यहां एक बार फिर से बता दूं कि जन्मपत्रिका के चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः धनु राशि वालों पहले स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 2 मई तक टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक कहलायेंगे और अगर आप विवाहित हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् आपको सतर्कता से मंगल के इस गोचर के उपाय करने चाहिए।

उपाय
शुक्रवार के दिन मन्दिर में कपूर या दही का दान करें।

मकर राशि
बारहवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपके पास धन की कमी नहीं होगी और आप प्रभावशाली होंगे। लेकिन 2 मई तक आपको अपने खर्चों और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। साथ ही ये भी जान लीजिये कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें और आठवें घर की तरह बारहवें घर में भी मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः मकर राशि वालों को बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 2 मई तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए।

उपाय
कुत्ते को मीठी रोटी डालें और 2 मई तक खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से सिर ढककर रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल