1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:28 pm IST

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018
Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018

सिंह राशि
पांचवें स्थान पर मंगल के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपको गुरु का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। 2 मई तक आप जो भी काम करेंगे, उसका पांच गुना फल आपको मिलेगा। अतः जो भी कार्य करें, सोच-समझकर करें। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें।

उपाय
रात के समय सिरहाने पर पानी का बर्तन रखकर सोएं और छोटे बच्चों को दूध गिफ्ट करें।

कन्या राशि
मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन, वाहन का सुख मिलेगा और माता का सहयोग मिलेगा। आपकी संतान और भाइयों को भी शुभ फल प्राप्त होंगे। लेकिन यहां एक अन्य बात पर गौर करना चाहिए, जैसा कि मैंने अभी पहले भी आपको बताया है कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थानपर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः कन्या राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 मई तक के लिए अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। वहीं अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां... तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए।

उपाय

  • रोटी के टुकड़े करके पक्षियों को डालें।
  • सुबह उठकर सबसे पहले पानी से कुल्ला करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल