1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:28 pm IST

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018- India TV Hindi
Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018

धर्म डेस्क: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। वहीं मकर राशि में यह उच्च का और कर्क राशि में यह नीच का होता है। मंगल की शुभ स्थिति में व्यक्ति शक्तिशाली और साहसी बनता है। शरीर में नाभि के आस-पास का क्षेत्र मंगल का माना जाता है।

मंगल के धनु राशि में इस गोचर से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा। अतः किस राशि वालों को मंगल के इस गोचर से क्या फल मिलेंगे और उसके लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

मंगल का यह गोचर आपके नवें स्थान, यानी भाग्य स्थान पर होगा। अतः मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं बड़े भाई का साथ आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा। 7 मार्च से 2 मई के बीच शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अन्य पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

उपाय

  • भाइयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।
  • घर में बड़ा भाई है, तो उसकी पत्नी को कुछ गिफ्ट करें और आशीर्वाद लें।

वृष राशि
आपके आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 2 मई तक के लिये आपको अस्थाई रूप से मांगलिक बना देगा। दरअसल जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल के गोचर से जातक मांगलिक कहलाता है। ऐसे में अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर हां, तो ठीक है, अन्यथा मंगल के इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। साथ ही अगर आपका कोई छोटा भाई है तो 2 मई तक उसकी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।

उपाय
अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में कोई दरवाजा है तो 2 मई तक जितना हो सके, उसे बन्द रखें या पर्दा लगाकर रखें। इसके अलावा जब रोटी सेंकने के लिये तवा रखें, तो उसके गर्म होने पर पानी के छींटे मारने के बाद रोटी सेंके।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल