1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

7 मार्च को मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर आएगा भारी संकट, बचने के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:28 pm IST

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018: 7 मार्च की शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018
Mars Transit in Sagittarius on 7 march 2018

मिथुन राशि
मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर वृष राशि वालों की तरह आपको भी 2 मई तक के लिये टेम्पेरेरी तौर पर मांगलिक बना देगा। अतः अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक, वरन् सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। मंगल के इस गोचर से धार्मिक कार्यों में और साथ ही गणित विषय में आपकी रुचि बढ़ेगी।

उपाय

  • 2 मई तक बांस से बनी कोई भी चीज़ घर में लाना आवॉयड करें।
  • अपनी बहन या बुआ को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कर्क राशि
मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। मंगल के इस गोचर से समाज में आपकी ताकत बढ़ेगी और 7 मार्च से 2 मई के बीच आपका परिचय समाज के कुछ अच्छे लोगों से होगा, जिसका फायदा आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। मंगल का यह गोचर आपके भाइयों और दोस्तों के लिए भी शुभ संकेत लेकर आया है। लेकिन अगर आपके जन्म के समय मंगल नीचे राशि में था, तो यह समय आपके लिए कठिन है। आपको आग से बचना चाहिए।

उपाय
मंगलवार के दिन अपने भाई को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करें। अगर आपके भाई आपसे दूर रहते हैं या अन्य किसी कारणवश वे आपकी दी हुई वस्तु न लें, तो उन चीज़ों को पानी में बहा दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल