1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मेष फरवरी मासिक राशिफल 2021: हर तरह से बेहतरीन होगा ये महीना, बस इस एक चीज का रखें ध्यान

मेष फरवरी मासिक राशिफल 2021: हर तरह से बेहतरीन होगा ये महीना, बस इस एक चीज का रखें ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 07:58 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 08:00 pm IST

जानिए मेष राशि वालों के लिए फरवरी 2021 कैसा रहेगा।

Mesh February masik rashifal 2021- India TV Hindi
Mesh February masik rashifal 2021 Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

मेष फरवरी मासिक राशिफल 2021

मेष राशि के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित रहते हैं और मंगल ग्रह ऊर्जा का संचालक ग्रह है जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं होती। इसी वजह से कई बार अग्नि तत्व की राशि होने के कारण आप अधीरता से हर काम में आगे बढ़ते हैं और कई बार असफलता भी पा सकते हैं क्योंकि ज्यादा अधीरता में आप सही और गलत की पहचान करने में पीछे रह जाते हैं और बाद में पछताते हैं। 

आपके अंदर कुशल नेतृत्व क्षमता जन्म जात होती है, जिसकी वजह से आपको किसी का आदेश मानना पसंद नहीं होता बल्कि लोगों को अपने आदेश के अधीन रखना पसंद होता है। आप अपने जीवन के लिए अपने खुद के नियम बनाते हैं और उन्हीं पर चलना पसंद करते हैं। आप जीवन में हर चीज प्राप्त करना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत करना आपको आता है। आप जो ठान लें, उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। केवल आप स्वयं ही अपने आलोचक और शत्रु हो सकते हैं।

फरवरी का महीना आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि का स्वामी मंगल आपकी ही राशि में महीने की शुरुआत में स्थित होगा जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और जुनून की कोई कमी नहीं होगी और आप हर काम को जल्द से जल्द और पूरी शिद्दत के साथ करना पसंद करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करके सफलता अर्जित करेंगे। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो मान कर चलिए कुछ समस्याओं के बाद आपको सफलता मिल सकती है। 

यानि कि थोड़े व्यवधान आएंगे लेकिन फिर भी आपको कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं इसलिए यदि आप इस तरह कोई काम कर रहे हैं जिसमें आपको अपने दोस्तों की मदद की जरूरत हो तो निसंकोच उनसे कहें, वे आपकी मदद करेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि आपके व्यवहार में बदलाव आएगा जो आपके जीवन को प्रभावित करेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल