1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:00 pm IST

Monthly Horoscope June: जून माह की शुरुआत से ही कई ग्रह उलट फेर कर रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा जून माह।

Monthly Horoscope june2019
Monthly Horoscope june2019

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिये यह माह मिलेजुले परिणाम लेकर आने के संकेत कर रहा है। ग्रहों की वक्री चाल का असर आप पर पड़ सकता है। इस समय किसी भी मामले में लापरवाही न करें तो बेहतर रहेगा विशेषकर सेहत के मामले में सजग रहें, सचेत रहें। हालांकि रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों की मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। जो जातक अपने दिल की बात किसी खास तक पंहुचाना चाहते हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में शनि व केतु का एक साथ होना आपके लिये उतार-चढ़ाव के संकेत कर रहा है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिये बेहतर रहेगा कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। हो सके तो अपने पर्सनल मैटर को आपसी बातचीत से ही हल करने का प्रयास करें।

ग्रह आपको अच्छी सलाह न मिलने का ईशारा कर रहे हैं इसलिये दूसरों के सामने राग अलापने से बचें। जीतना हो सके अपने साथी की जरुरतों को समझें व किसी तरह का कम्यूनिकेशन गैप न आने दें। करियर के मामले में भी हालात चुनौतिपूर्ण रह सकते हैं। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अच्छे से रिसर्च कर एक बेहतर योजना बनाएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। नया बिजनेस शुरु करने या फिर किसी परियोजना में नये निवेश को कुछ समय के लिये टालना बेहतर रहेगा।

नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा रहने के संकेत हैं। जो जातक करियर में ब्रेक मिलने का इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंशियल कंडीशन सामान्य रहने के संकेत हैं फिर भी आपको खर्च थोड़ा संभल करने की आवश्यकता है। अतीत में किये धन निवेश से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों केक लिये यह माह अच्छा रहने के आसार हैं। सेहत अच्छी बनी रहने के आसार हैं। अपने आपको फिट रखने के लिये खान-पान व विश्राम का ध्यान रखें। यदि पिछले कुछ समय से व्यायाम शुरु करने का विचार है तो बहुत अच्छा खयाल है। जिम ज्वाइन कर सकते हैं।

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके लिये समय थोड़ा चैलेंजिंग रह सकता है। लव मैरिज के इच्छुक जातकों को हो सकता है अपने परिजनों का साथ इस समय न मिले। जो जातक अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिये भी यह समय अपने साथी को थोड़ा और समझने का है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

जब तक आप एक सकारात्मक रिस्पोंस के लिये आश्वस्त न हों तब तक अपने दिल की बात उनके सामने न रखें। मैरिड लाइफ में भी आपके सामने परेशानियां आ सकती हैं। लाइफ पार्टनर से अनावश्यक बहसबाजी में न पड़ें। धैर्य से काम लें। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये कामकाज में धीमापन रह सकता है।

जो जातक पिछले लंबे समय से अपने व्यवसाय में एक मंदी देख रहे हैं उन्हें कुछ राहत अवश्य मिल सकती है। नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा रहने के संकेत हैं। हालांकि किसी दूरवर्ती क्षेत्र में स्थानांतरण या फिर कामकाज संबंधी यात्राएं हो सकती है, तैयार रहें।

रोजगार से वंचित जातक भी नौकरी पा सकते हैं लेकिन इसके लिये उन्हें भी घर से दूर जाना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर आपके लिये समय अच्छा कहा जा सकता है। धन लाभ के संकेत आपके लिये बन रहे हैं। यदि धन बचत करने में आपको किसी तरह की परेशानी आ रही है तो सेविंग या फिर धन निवेश के लिये समय अच्छा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल