1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:00 pm IST

Monthly Horoscope June: जून माह की शुरुआत से ही कई ग्रह उलट फेर कर रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा जून माह।

Monthly Horoscope june2019
Monthly Horoscope june2019

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये जून माह काफी अच्छे संकेत कर रहा है। आपकी सेहत इस महीने अच्छी बनी रह सकती है। जो जातक पहले से कोई कमजोरी महसूस कर रहे हैं इस समय एक नई ऊर्जा का संचार अपने अंदर महसूस कर सकते हैं।

रोमांटिक लाइफ आपके लिये आसान नहीं कही जा सकती। अपने पार्टनर के लिये आपको समय निकालना होगा। यदि प्यार के मामले में एक नई पारी की शुरुआत करने के इच्छुक हैं बेहतर रहेगा पहले एक दूसरे को अच्छे से जान लें। जल्दबाजी में लिये गये निर्णय से आगे चलकर आपको पछतावा हो सकता है।

आपकी शादीशुदा लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी इस महीने हो सकती है। करियर के मामले में जिन जातकों का बिजनेस पहले से अच्छे से स्थापित है उन्हें इसमें एक ग्रोथ दिखाई दे सकती है लेकिन जो नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं उनके लिये शुरुआत सामान्य रहेगी। नौकरीशुदा जातकों के लिये यह समय काफी अच्छा रहने के आसार हैं।

हाल ही में आपने जो मेहनत की है उसका परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को भी अच्छा मौका हाथ लग सकता है। फाइनेंशियली आपके लिये हालात अच्छे तो कहे जा सकते हैं बहुत अच्छे नहीं। अतीत के निवेश से आपकी जरुरत के अनुसार लाभ आपको मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये जून माह अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में किसी तरह की परेशानी आपके लिये दिखाई नहीं दे रही। आप इस महीने काफी ऊर्जावान रहेंगें। यहां तक हाल में आपको शारीरिक तौर पर किसी परेशानी से झूझना पड़ा है तो इस समय आप सुधार देख सकते हैं।

जून माह में आपकी रोमांटिक लाइफ सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको यह थोड़ी नीरस लग सकती है। अपने संबंधों में एक नई ताजगी के लिये आपको प्रयास करने होंगे। अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज़ गिफ्ट देकर, उनके साथ कहीं घुमने का प्लान बनाकर आप इस नीरसता को ब्रेक कर सकते हैं।

जो जातक अपने प्यार का इजहार किसी खास के सामने करना चाहते हैं उनके लिये सलाह है कि अपने दिल की बात सीधे उनसे कहने की बजाय कुछ क्रिएटिव तरीके से पंहुचाएं। किसी करीबी दोस्त का सहारा आप इसमें ले सकते हैं। विवाहित जातक अपने रिलेशन में प्रेम, विश्वास, ताजगी सब महसूस कर सकते हैं यानि जून में आपकी शादीशुदा लाइफ अच्छी रहेगी। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय अच्छा रहने के आसार हैं।

अपनी वर्क कल्चर में इंप्रूव कर आप अपने बिजनेस को, निर्धारित लक्ष्यों को भी इंप्रूव कर सकते हैं। नौकरीशुदा जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अंगारक दोष के चलते कामकाज में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इस समय ऑफिस पोलिटिक्स से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।

जो जातक अभी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर किसी साक्षात्कार का परिणाम आना बाकि है उन्हें अभी थोड़ा और वेट करना पड़ सकता है। फाइनेंशियली आपके लिये न तो किसी नुक्सान के संकेत मिल रहे हैं और न ही कोई बहुत बड़ा लाभ आपको मिलता हुआ दिख रहा है। ऐसे में कह सकते हैं कि जून में आर्थिक हालात आपके लिये सामान्य बने रहेंगें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल