1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:00 pm IST

Monthly Horoscope June: जून माह की शुरुआत से ही कई ग्रह उलट फेर कर रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा जून माह।

Monthly Horoscope june2019
Monthly Horoscope june2019

तुला राशि
जून माह आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत इस महीने दुरुस्त रहेगी बस अपनी फिटनेस का ध्यान रखें। नियमित रूप से ध्यान, योग, व्यायाम आदि के लिये समय निकालकर आप फिट रह सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलते रहने की उम्मीद कर सकते हैं। जिनकी अपने पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत खटपट चल रही है वे भी अपने रूठे साथी को मना सकते हैं।

रिश्तों में संजीदगी, एक जीवंतता लाने के लिये आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। विवाहित जातकों के लिये सलाह है कि एक बेहतर दांपत्य जीवन के लिये अपने साथी को नजरंदाज न करें। उनकी भावनाओं का ध्यान रखें विशेषरूप से पब्लिकली उनका मज़ाक न उड़ाएं तो बेहतर रहेगा। थोड़ी सी सतर्कता के साथ आप एक अच्छी रोमांटिक लाइफ व्यतीत कर सकते हैं।

करियर की बात करें तो यह समय आपके लिये थोड़ा टाइट जरुर रहेगा लेकिन इससे आपको निराशा नहीं मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जो जातक किसी नई परियोजना या किसी नये बिजनेस में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिये सला है कि पहले अच्छे से रिसर्च करके ही धन निवेश की योजना बनाएं। नौकरीशुदा जातकों के लिये समय तरक्की के संकेत कर रहा है। जो जातक अभी तक नौकरी से वंचित हैं उन्हें भी कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

फाइनेंशियिली देखा जाए तो आपके लिये धन वृद्धि के संकेत तो इस माह में बन रहे हैं लेकिन साथ ही आपके खर्चों में भी उसी प्रकार बढ़ोतरी दिख रही है। आपके लिये सलाह है कि थोड़ा हाथ टाइट करके चलेंगें तो भविष्य के लिये कुछ बचा भी सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वलों के लिये यह महीना बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर यदि आवश्यकता महसूस हो तो अपनी खान-पान संबंधी आदतों में सुधार कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही तो बिल्कुल न करें।

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो रिश्तों में भी हो सकता है आपको पहले सी गरमाहट महसूस न हो। आपको अपने रिश्तों पर अपने पार्टनर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जो जातक एक नई रिलेशनशिप शुरु करने की सोच रहें हैं उनके लिये सलाह है कि जल्दबाजी में सपनों का कोई महल न ही खड़ा करें तो बेहतर रहेगा। पहले एक दूसरे को अच्छे जान लें उसके बाद जब आप पूर्ण रूप से आश्वस्त हो जाएं तो आगे बढ़ सकते हैं।

वैवाहिक जातकों के लिये भी समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। यदि आपके व पार्टनर के बीच किसी तरह का गैप बढ़ रहा है तो इसे खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा कोई अन्य इसका लाभ उठा सकता है। परिजनों का छोटी-छोटी बातों पर दखल करना भी आपके दांपत्य जीवन में कलह का कारण हो सकता है।

इस स्थिति से थोड़ा कूटनीति के साथ निबटने की आवश्यकता रहेगा। करियर की बात करें अपना खुद का व्यवसाय करने वाले जातकों को बिजनेस में मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने आपको कुछ सुखद समाचार मिलेंगें तो साथ ही कुछ ऐसे परिणाम भी मिलेंगे जिनकी उम्मीद आप नहीं कर रहे हों।

कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इसके लिये रिसर्च व प्लानिंग करने का यह सही समय है। नौकरीशुदा जातक अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रह सकते हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं हालांकि इसे संतुलित बनाए रखने में आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक वस्तुओं पर धन व्यय न करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल