1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:00 pm IST

Monthly Horoscope June: जून माह की शुरुआत से ही कई ग्रह उलट फेर कर रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आपका कैसा बीतेगा जून माह।

Monthly Horoscope june2019
Monthly Horoscope june2019

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये यह माह सामान्य बने रहने के आसार हैं। हालांकि सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता रहेगी। गरमी से अपने आपको बचाकर रखें। शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो रिलेशनशिप सामान्य बनी रहेंगी। शुरुआती दिनों में भले ही आप अपने रिश्तों में एक ठहराव, एक स्थिरता महसूस करें लेकिन माह के उतर्राध में आप एक ताज़गी अपने संबंधों में महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातकों को इस महीने काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिये सलाह है कि धैर्य से काम लें। आवेश या क्षणिक उन्माद में आकर लिया गया निर्णय आगे चलकर आपको पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं देगा।

करियर की बात जाए तो यहां भी आपके रास्ते में चुनौतियां आ सकती हैं। पिछले दिनों लिये गये किसी निर्णय का नुक्सान आपको इस समय उठाना पड़ सकता है। नई डील करने के लिये भी समय सही नहीं है। नौकरीशुदा जातकों के लिये समय अच्छा रहेगा। नौकरी की चाह रखने वालों को भी जॉब का चांस मिल सकता है।

आर्थिक तौर पर भी आपके हालात संघर्षमयी रह सकते हैं। लाभ के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कहते हैं कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। खास तौर पर जब हमारे साथ कुछ अच्छा नहीं होता तो उस परिस्थिति में भी एक सकारात्मकता देखने का संकेत यह उक्ति करती है आप पर भी यह सही लागू हो सकती है क्योंकि इस समय हो सकता है किसी छोटी हानि से आपका बड़ा नुक्सान होने से बच जाए।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये जून माह काफी अच्छा रहने के आसर हैं। हालांकि सेहत के मामले में छोटी-मोटी मौसमी बिमारियों का ध्यान रखने की आवश्यकता आपको रहेगी। आपकी रोमांटिक लाइफ इस महीने अच्छी रहने वाली है। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यह समय सपने साकार होने का समय है। जो जातक अपने सपनों के साथी के साथ गृहस्थ जीवन की शुरुआत का ख्वाब संजोए हैं उनके लिये भी यह समय शुभ कहा जा सकता है।

अगर आप किसी खास तक अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आगे बढ़ सकते हैं। विवाहित जातकों के लिये भी सुखी दांपत्य जीवन के संकेत मिल रहे हैं। यदि पिछले कुछ दिनों से आप दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो इस समय परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये यह समय सही रहने के आसार हैं। जून माह आपके लिये लाभकारी रहेगी। इस महीने आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

यदि किसी नई परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं, अपने बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं या फिर कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिये भी यह माह अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी जून माह तरक्की के संकेत कर रहा है।

रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को भी रोजगार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो फाइनेंशियली जून माह आपके लिये लाभ देने वाला कह सकते हैं। हालांकि लाभ मिलने की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं लेकिन कुल मिलाकर आप आर्थिक तौर पर मजबूत स्थिति में रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल