1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जनवरी 2018: सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

राशिफल 11 जनवरी 2018: सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 04:51 pm IST

Aaj Ka Rashifal (11th January 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपनी ऊर्जा नए प्रोजेक्ट में लगाएं, आपको दोगुना लाभ होगा। अगर आप सरकारी ऑफिसर है तो आपके ट्रांसफर का योग बन रहा है। ट्रांसफर मनचाही जगह पर होगा। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है। अपनी संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। गाय को शाम के समय रोटी खिलाएं। सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। इस राशि वाले सट्टा और लॉटरी से धन कमाने के चक्कर में ना पड़ें, वरना हानि का योग है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा। आपकी लव लाइफ बहुत ही रोचक और सुखमय रहेगी। इंजीनियरिंग के छात्र कैंपस इंटरव्यू के लिए तैयार रहें। जल्द इंटरव्यू का योग बन रहा है। सर्दी का मौसम होने की वजह से माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज अच्छे तरीके करें, बॉस की नजर आप पर है। हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं। परेशानी सामने नहीं फटकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल