1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जनवरी 2018: सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

राशिफल 11 जनवरी 2018: सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में, इन राशियों के लिए होगा फायदेमंद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 04:51 pm IST

Aaj Ka Rashifal (11th January 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज सहकर्मी के बदले व्यवहार से आप नाखुश होंगे। आज कोई जरूरी काम दोस्त की मदद से पूरा हो जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर होगी। आज पैसों के लेन-देन से बचने की पूरी कोशिश करें। छात्र आलस्य का त्याग करें और पढ़ाई में मन लगाएं। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संभल कर बातचीत करें।  केसर का तिलक लगाएं। सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन नए कारोबार में धन निवेश करें, उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। स्टूडेंट्स को एक्जाम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज अपने परिवार के साथ कही बाहर घुमने जा सकते है। इस राशि के वकीलों को किसी मुकदमे में जीत मिलेगी। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगा।  प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। तिल के लड्डू को जल में प्रवाहित करें, दिन खुशियों भरा बीतेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल