1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 03:14 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन लाभ देगा। अगर सोच-समझकर काम किया तो फायदा ही फायदा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा दिन..

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आया है। आप अन्दर कुछ बदलाव लायेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ भी होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे। बुद्धिमानी से आज आप हर तरह की स्थिति संभाल लेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को किसी नई जानकारी के मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज जो भी काम आपको दिया जायेगा, उसे तुरंत अपना लेंगे। बॉस आपके इस कार्यप्रवृत्ति से प्रसन्न होकर आपको सम्मानित करेगें, साथ ही पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। दिनभर काम के बाद शाम का समय आनंद से भरा रहेगा। भगवान शिव को सुबह स्नान के बाद पूजा के दौरान धतूरा चढ़ायें, मनोकामना पूरी होगी।

कर्क राशि
आज व्यवहारिक बातों की ओर अपना रूझान अधिक महसूस करेंगे। सरकारी काम को पूरा करने में आज आपको परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। मौजूदा स्थिति को बदलने और उसे सही करने के लिए आज का दिन ठीक। कारोबारी अगर किसी अनुभवी का सुझाव अपनायेंगे तो कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मतभेद आज सुलझ जायेगा। उधार के लेन-देन से बचने की पूरी कोशिश करें। इस राशि के छात्र आज थोड़े परेशान हो सकते हैं। करियर को लेकर चेहरे पर शिकन साफ नजर आयेगी। घर के किसी बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर इंटरव्यू में जायें सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है, खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल