1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 03:14 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन लाभ देगा। अगर सोच-समझकर काम किया तो फायदा ही फायदा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा दिन..

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन लाभ देगा। अगर सोच-समझकर काम किया तो फायदा ही फायदा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। किसी बड़े समूह में शरीक होने का मौका भी मिलेगा। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। सभी से अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज कार्यालय में माहौल बढ़िया रहेगा। इस राशि के लोगों को आज काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, यात्रा सुखद रहेगी। विवाहित आज घर में सभी के साथ डीनर करेंगे। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट आज किसी अच्छी मूवी को देखने जायेंगे। आज आप ऊँ नम: शिवाय का 11 बार जाप करें पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

वृष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन कोई नया काम शुरू करने का कर सकता है। आप कारोबार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आपकी सोचने और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी नयी संस्था में एडमिशन लेने का मन बनायेगें। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। विवाहित आज किसी मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुर बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल