1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

राशिफल 21 जनवरी 2018: इन राशियों के लिए खास होगा रविवार, मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 03:14 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन लाभ देगा। अगर सोच-समझकर काम किया तो फायदा ही फायदा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा दिन..

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आरामदायक स्थिति से बाहर निकलकर कुछ कठिन परिश्रम करने पड़ सकते है। इस राशि के लोग आज संतान पक्ष की असफलता से काफी परेशान रहेंगे । किसी जरूरी काम के पूरा न होने पर आप मन ही मन बेचैनी भी महसूस करेंगे। बेचैनी को डर और अनिश्चितता में न बदलने दें। सामूहिक कामों को करने से दूर रहें। आज किसी बात की
ज्यादा जिद न करें। विवाहित आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। वरना किसी बात पर आपका मूड खराब हो सकता हैऔर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आज आपकी शारीरिक सेहत तो अच्छी रहेगी, लेकिन आपकी मानसिक सेहत को अच्छा नही कहा जा सकता।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक पूरी होंगी। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के छात्र आज प्रोफेशनल एजुकेशन के लिये कुछ सार्ट-टर्म कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो आज का दिन बेहतरीन है। अपने साथ मोबाईल फोन साथ में पावर बैंक जरूर ले जायें। मौसम सुहाना देखकर जगह-जगह पर सेल्फी लेने का मन करेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। शिवजी के मंदिर के बाहर ठंडई बटवाने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल