1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 फरवरी 2018: मेष-वृषभ राशि के लिए दिन सामान्य होंगे वहीं सिंह और कन्या वाले संभल के कोई भी निर्णय ले

राशिफल 26 फरवरी 2018: मेष-वृषभ राशि के लिए दिन सामान्य होंगे वहीं सिंह और कन्या वाले संभल के कोई भी निर्णय ले

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 05:40 pm IST

इस नक्षत्र में हर काम में सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। इस दिन राहु संबंधी उपाय करना हर राशि के लिए शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा

rashifal 26 february 2018 sunday- India TV Hindi
rashifal 26 february 2018 sunday

नई दिल्ली: इस नक्षत्र में हर काम में सफलता मिलेगी तो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। इस दिन राहु संबंधी उपाय करना हर राशि के लिए शुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा।

मेष: दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। आज का दिन आपके लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। 

वृषभ: हठी स्वभाव अपनाने से बचें। आशंका है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी नहीं होगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं। 

मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है। हरेक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा। 

कर्क: गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। कुटुंब लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। 

सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल