1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 03 जुलाई 2018: स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशियों के लिए यह दिन है अच्छा

राशिफल 03 जुलाई 2018: स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशियों के लिए यह दिन है अच्छा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:15 pm IST

मंगलवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग लग रहे है। यायीजयद योग और सर्वार्थसिद्ध योग। जहां यायीजयद योग दोपहर बाद 03:21 से शाम 06:29 तक और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06:29 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। इतना शुभ मुहूर्त होने के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन
गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे होने में विलंब हो सकता है। मानसिक व्यग्रता अनुभव कर सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क
क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। परिजनों से विवाद की स्थितियां है, सचेत रहें। आज नए काम की शुरुआत न करने की गणेशजी की सलाह है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल