1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 फरवरी 2018: इस 5 राशि के जातक रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

राशिफल 7 फरवरी 2018: इस 5 राशि के जातक रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2018 06:49 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 06:49 pm IST

आज जानकी जयंती और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा कल शाम 06:22 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। लेकिन सप्तमी तिथि सुबह 08:45 पर ही समाप्त हो जायेगी और उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी होती है। साथ ही आज जानकी जयंती और दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा कल शाम 06:22 पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है और 2 मार्च की सुबह 11:43 तक वहीं पर रहेगा। इसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार आपके लाइफ में क्या पड़ेगा असर।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन लाइस्टाइल की पुस्तकों को पढ़ने में लगेगा। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोग आज निवेश करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं हैं इससे काफी लाभ होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। व्यावसायिक साझेदारी से आपको फायदा होगा। लंबे समय से टल रहे काम पूरे होंगे। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आप अपने जीवनसाथी संग  स्नेह से बिताएंगे। इससे मूड बेहतरीन बनान रहेगा। आपका काम करने का नया अंदाज आज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप के कामों पर नजदीकी  नजर रखते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योकि आज बिजनेस की डील आपके पक्ष में आएगी। आज अचानक कोई करीबी दोस्त आपके घर आ सकता हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, बिगड़ते काम बन जाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल