1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Maha Shivaratri 2018: महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर है संशय, तो जानिए यहां कब मनाया जाएगा पर्व

Maha Shivaratri 2018: महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर है संशय, तो जानिए यहां कब मनाया जाएगा पर्व

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 03:32 pm IST

महाशिवरात्रि (Maha shivaratri) 2018 की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। लेकिन इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिती पैदा हो गई है कि आखिर किस दिन इसे मनाएं शिवरात्रि।

Lord shiva- India TV Hindi
Lord shiva

धर्म डेस्क: इस बार महाशिवरात्रि (Maha shivaratri) 2018 के व्रत को लेकर काफी संशय चल रहा है। हर कोई चाहता है कि वह शुभ मुहूर्त और तिथि के हिसाब से ही भगवान की आराधना कर उनका आर्शीवाद प्राप्त करें। इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई हैं कि आखिर किस दिन इसे मनाएं। कुछ लोगों का कहना हैं कि 13 फरवरी को महाशिवरात्रि है तो कुछ लोगों का कहना है कि 14 फरवरी को है। इस असमंजस को हटाते हुए हम आपको बताते है कि वास्तव में किस दिन है महाशिवरात्रि। साथ ही जानिए शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त।

ये है दो दिन होने का कारण

महाशिवरात्रि को लेकर ऐसी स्थिति इसलिए बनी हुई है क्योंकि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। 13 जनवरी को पूरे दिन त्रयोदशी तिथि है और मध्यरात्रि में 11 बजकर 35 मिनट से चतुर्दशी तिथि लग रही है। जबकि 14 फरवरी को पूरे दिन और रात 12 बजकर 47 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है। 

ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनेगी या 14 फरवरी को। इस प्रश्न का उत्तर धर्मसिंधु नामक ग्रंथ में दिया गया है। इसमें कहा गया है 'परेद्युर्निशीथैकदेश-व्याप्तौ पूर्वेद्युः सम्पूर्णतद्व्याप्तौ पूर्वैव।।' यानी चतुर्दशी तिथि दूसरे दिन निशीथ काल में कुछ समय के लिए हो और पहले दिन सम्पूर्ण भाग में हो तो पहले दिन ही यह व्रत करना चाहिए। 

इन जगहों पर 13 फरवरी को है महाशिवरात्रि
निशीथ काल रात के मध्य भाग के समय को कहा जाता है जो 13 तारीख को कई शहरों में अधिक समय तक है। ऐसे में शास्त्रानुसार उज्जैन, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागपुर, चंडीगढ़, गुजरात में 13 फरवरी महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल