1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जनवरी 2018: मकर राशि में एक साथ 4 ग्रह, इन राशियों पर होगा भारी

राशिफल 19 जनवरी 2018: मकर राशि में एक साथ 4 ग्रह, इन राशियों पर होगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 07:51 pm IST

आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, शुक्र, केतु और चंद्र है। जिसके कारण 5 राशियों के लिए आज का कुछ खास नहीं होगा। जानिए आचार्य इ्ंदु प्रकाश से अपना भविष्य...

horoscope
horoscope

तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा होगा। बचत करनी मुश्किल हो जाएगी। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार कर सकते हैं। मंदिर में माथा टेके, बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज समझ-बूझ के साथ बिजनेस में साझेदारी करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। केसर का तिलक लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल