1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के कष्टदायक होगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope: कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के कष्टदायक होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 10:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 10:43 pm IST

26 फरवरी से शुरु होने वाला ये सप्ताह बुध पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके साथ ही इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परविर्तन करेगे। जिसके कारण इसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Weekly Rashifal 26 February to 4 March 2018 Horoscope
Weekly Rashifal 26 February to 4 March 2018 Horoscope

तुला राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्र इस हफ्ते के पूर्वाध में आपकी राशि से पंचम भाव में सूर्य व बुध के साथ गोचररत हैं, संतान को लेकर चिंतित हैं तो चिंता दूर हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह समय उपलब्धि वाला रह सकता है। सप्ताहारंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में हो रहा है।

इस सप्ताह आप विभिन्न पहलुओं से स्वयं को भाग्यशाली समझ सकते हैं। भाग्य का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होने के आसार हैं। सप्ताह के दूसरे व तीसरे दिन चंद्रमा कर्म भाव में गोचर करेंगें। कामकाजी जीवन में तेजी रहने के आसार हैं।

उतर्राध में चंद्रमा जहां लाभ स्थान में आ रहे हैं वहीं राशि स्वामी शुक्र भी राशि बदलकर छठे स्थान मे आ रहे हैं। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रह सकते हैं। इसके पश्चात चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें घर में होगा साथ ही बुध भी राशि स्वामी शुक्र के साथ छठे घर में आ जायेंगें। जिससे सप्ताहांत थोड़ा खर्चीला रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

हालांकि इस दौरान आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता भी है पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। कुल मिलाकर थोड़ा धैर्य व सोच समझकर चलेंगें तो यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है।

वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में अष्टम चंद्रमा रहने से कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहे हो सकता है कामकाज में आपका मन न लगे। आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। आत्मबल भी थोड़ा कमजोर रहने के आसार हैं।

हालांकि दूसरे ही दिन चंद्रमा भाग्य स्थान में आ जायेंगें तो आप महसूस कर सकते हैं कि आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच गये। ऐसे में स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सुख भाव में सूर्य, बुध व शुक्र की सप्ताह के मध्य तक बने रहेंगें। लेकिन जल्द ही शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में हो जायेगा जिससे आपकी रोमांटिक लाइफ में एक रोमांच महसूस कर सकते हैं। चंद्रमा इस समय आपकी राशि से दसवें भाव में आ जायेंगें। इस समय अपनी पर्सनल एवं प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखना आपके लिये थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ घर में गोचर करेंगें तो साथ ही बुध भी शुक्र के साथ पंचम भाव में आ जायेंगें। यह समय विद्यार्थियों के लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने के आसार हैं। शिक्षा व कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी अपने कार्यों में सफलता, नाम व प्रसिद्धि मिल सकती है। कुल मिलाकर शुरुआत में थोड़ा संभलकर चलें आगे किस्मत आपका साथ दे सकती है जिससे एक खुशहाल वीकेंड आप बिता सकते हैं।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल