1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के कष्टदायक होगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope: कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन 7 राशियों के कष्टदायक होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 10:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 10:43 pm IST

26 फरवरी से शुरु होने वाला ये सप्ताह बुध पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके साथ ही इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परविर्तन करेगे। जिसके कारण इसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Weekly Rashifal 26 February to 4 March 2018 Horoscope
Weekly Rashifal 26 February to 4 March 2018 Horoscope

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचररत हैं। सूर्य, शुक्र व बुध की युति फिलहाल आपकी ही राशि में हो रही है। सप्ताह की शुरुआत कामकाज में व्यस्त रहने से हो सकती है। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर की पूरी सपोर्ट आपको मिल सकती है।

सप्ताह के दूसरे ही दिन चंद्रमा छठे भाव में आ जायेगें जिससे हो सकता है कार्यस्थल पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़े। सप्ताह के उतर्राध में आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन दूसरे भाव हो रहा है। साथ ही चंद्रमा भी सप्तम में आ जायेंगें। यह समय आपके विवाहित जीवन के लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट आपको मिलने के आसार हैं।

इस समय आपके लिये धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। अंतिम दिनों में धन भाव में बुध भी शुक्र के साथ होंगे जो कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर होने की ओर ईशारा कर रहे हैं लेकिन अष्टम चंद्रमा सप्ताहांत पर आपकी सेहत के लिये थोड़े हानिकारक हो सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि सप्ताह के अंतिम दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पार्टी-शार्टी व मौज मस्ती के चक्कर में सेहत के साथ समझौता करना आपके लिये ठीक नहीं है।

मीन राशि
इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिये यह समय लाभकारी रहने के आसार हैं। कामकाज में आ रही रूकावटें दूर हो सकती हैं। सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा पंचम स्थान में रहेंगे जिससे रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं।

हालांकि सप्ताह के इन शुरुआती दिनों में आपको अपनी जेब का ध्यान रखने की अति आवश्यकता रहेगी क्योंकि 12वें भाव में सूर्य, बुध व शुक्र की युति आपके खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत भी कर रही है। सप्ताह के उतर्राध में शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं जो कि शुक्र की उच्च राशि भी मानी जाती है।

वहीं चंद्रमा भी छठे भाव में आ जायेंगे। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रहेंगे। विपक्षियों को करारा जवाब देने में भी समर्थ रहेंगें। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

अंतिम दिनों में चंद्रमा जहां सप्तम भाव में होंगे तो वहीं बुध आपकी ही राशि में शुक्र के साथ आ जायेंगें। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शुरु में थोड़ा खर्चीला हो सकता है लेकिन सप्ताहांत तक आप अपने जीवन में एक बड़ा बदलाव भी महसूस कर सकते हैं। आपका वीकेंड शानदार रहने की उम्मीद की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल