1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Diwali 2019 Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं बेसन के लड्डू, जानें बनाने की सिंपल विधि

Diwali 2019 Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं बेसन के लड्डू, जानें बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2019 02:03 pm IST,  Updated : Oct 19, 2019 02:03 pm IST

Diwali 2019 Recipe: घर पर ही बेसन के लड्डू बनाकर इस दिवाली अपनों का मुंह मीठा करा सकती हैं। जानें बनाने की विधि।

Besan ke ladoo- India TV Hindi
Besan ke ladoo Image Source : ARCHANASKITCHEN

Diwali 2019 Recipe: दिवाली आते ही घर पर कई तरह के पकवान बनना शुरू हो जाते है। इस त्योहार पर मेहमानों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। ऐसे में आप कई तरह की मिठाईयां और नमकीन बनाते हैं। मगर, जो महिलाएं वर्किंग होती हैं उनके पास तो इतना समय होता नहीं है कि ढेरों पकवान बनाएं। लेकिन हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे है जिसके चलते आपकी दिवाली की रोनक जरा सी भी कम नहीं होगी। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बेसन के लड्डू की। इसे आपने मार्केट से तो खरीद कर कई बार खाया होगा। मगर, इस बार इसे घर पर ही बनाकर अपनी दिवाली मनाएं। जानें इसे बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • आधा कप घी
  • एक कप चीनी का बुरा
  • 4 छोटी इलायची पीसी हुई

दिवाली के प्रदूषण से सेहत को रखना है सुरक्षित तो इन 'आयुर्वेदिक टिप्स' को करें फॉलो

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

  • सबसे पहले एक कढ़ाई थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें। धीमी आंच में 10-15 मिनट फ्राई करें। लगातार चलाते रहे जिससे कि यह जले नहीं।
  • अब इसमें घी डालें और लगातार 5-6 मिनट भून लें। जब तक कि बेसन से घी न निकलने लगे।
  • जब आपको बेसन के भूनने की खूब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर देँ।
  • फिर इसमें बुरा मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। आप चाहे तो इसमें ड्राई फूट्स भी मिला सकते है।
  • जब सभी मिक्स कर लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब अपने अनुसार आकार में इससे लड्डू बना लें।

Diwali 2019: इस दिवाली घर पर बनाएं ये ट्रेंडी और सिंपल रंगोली के डिजाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल