1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hack: घर में ही जमाना चाहते हैं बाजार जैसा गाढ़ा-मलाईदार दही तो आजमाएं ये 3 आसान टिप्स

Kitchen Hack: घर में ही जमाना चाहते हैं बाजार जैसा गाढ़ा-मलाईदार दही तो आजमाएं ये 3 आसान टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 14, 2021 01:44 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 01:44 pm IST

आमतौर पर लोग बार-बार बाजार से दही खरीदने के बजाय इसे घर पर जमाना पसंद करते हैं। लेकिन, छोटी-छोटी गलतियों के कारगर बाजार जैसा दही जमाने में कहीं न कहीं कमी रह जाती है।

dahi - India TV Hindi
दही  Image Source : INSTAGRAM/EAT_IS_LIFE90

तपती गर्मी में दही का सेवन करना काफी फायेदमंद होता है। इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान से लू लगने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए आपको डाइट में दही शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और ये पेट को ठंड़ा रखता है। वैसे तो बाजार में आसानी से दही मिल जाता है। लेकिन, ज्यादातर लोग घर पर जमाई दही खाना पसंद करते हैं। दही जमाना तो सभी को आता है पर अक्सर घर में दही जमाते समय वह पानी छोड़ देता है या कभी इसमें खटास ज्यादा हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे 3 आसान टिप्स जिनकी मदद से आप बाजार जैसी परफेक्ट दही जमा सकते हैं।   

Recipe: क्या आपसे नहीं निकलता मलाई से ज्यादा घी, ये तरीका अपनाएंगे तो निकाल सकेंगे घर पर किलो भर घी

गाढ़ा दही जमाने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स 

  1. एक बर्तन में करीब तीन चम्‍मच मिल्‍क पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा दही डालें और इसे अच्‍छी तरह मिला लें। फिर एक अलग बर्तन में दूध लें और इसे उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिल्‍क पाउडर में मिला दें। फिर इसे अच्‍छी तरह मिलाएं और ढक कर कुछ घंटों के लिए रख दें। इससे दही गाढ़ा जमता है।
  2. सबसे पहले दूध को उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें दही का जामन डालें। फिर इसे अच्‍छी तरह मिलाएं और कुछ घंटों के लिए इसे साफ कपड़े से ढक कर रख दें। कुछ घंटों बाद आपका गाढ़ा दही तैयार हो जाएगा।
  3. इसके अलावा दही जमाने के लिए माइक्रोवेव ओवन की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए पहले दूध गरम करें और जब यह हल्‍का गुनगुना हो जाए तो इसमें दही का जामन डालें और फिर इस बर्तन को माइक्रोवेव में रखें। इसके लिए अपने माइक्रोवेव को करीब 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्री हीट करें और फिर बंद कर दें। इस तरीके से भी दही जम जाएगा।

ये बातें रखें ध्‍यान

  • दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम वाले दूध का ही इस्तेमाल करें। पतले या पानी मिलाए गए दूध से दही गाढ़ा नही जमता।
  • दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन ज्‍यादा अच्‍छा रहता है। इससे दही गाढ़ा जमता है और मिट्टी की सोंधी खुश्‍बू भी इसमें आ जाती है।
  • बहुत गरम दूध में कभी दही जमने के लिए न रखें। इस वजह से भी दही गाढ़ा नहीं जमता।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

ब्रेड खाकर फेंक देते हैं किनारे वाला हिस्सा तो न दोहराएं ये गलती, इस तरह इस्तेमाल कर बढ़ाएं डिशेज का स्वाद

Recipe: अगर ये स्टेप कर दिया मिस तो नहीं बनेगा घर पर क्रिस्पी डोसा, जानें परफेक्ट रेसिपी

Recipe: सब्जी की पतली ग्रेवी को गाढ़ा कर देंगे ये टिप्स, सीखें रेस्टोरेंट स्टाइल गाढ़ी ग्रेवी बनाने की रेसिपी

Recipe: क्या आपसे नहीं बन पा रही है कम तेल सोखने वाली फूली हुई पूड़िया, अपनाएं ये तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल