1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: क्या आपसे नहीं निकलता मलाई से ज्यादा घी, ये तरीका अपनाएंगे तो निकाल सकेंगे घर पर किलो भर घी

Recipe: क्या आपसे नहीं निकलता मलाई से ज्यादा घी, ये तरीका अपनाएंगे तो निकाल सकेंगे घर पर किलो भर घी

 Published : Jul 08, 2021 04:20 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 04:20 pm IST

क्या आप भी मलाई से घी निकालना चाहते हैं मगर ज्यादा घी नहीं निकाल पाते हैं, आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप मलाई से ज्यादा मात्रा में घी निकाल पाएंगे।

मलाई से घी कैसे निकालें- India TV Hindi
मलाई से घी कैसे निकालें Image Source : SOWMYAMENSE/INSTAGRAM

अगर आप घर पर दूध की मलाई से घी निकालते हैं मगर ज्यादा घी आपसे नहीं निकलता है तो हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप आसानी से घर पर ज्यादा मात्रा में घी निकाल पाएंगे, इसके लिए हम आपको बेहद आसान तरीका बताएंगे, इस तरीके से जब आप घी निकालेंगे तो पहले की मुकाबले कहीं ज्यादा घी उतनी ही मलाई से निकलेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको हर रोज फुल क्रीम दूध को अच्छी तरीके से उबालकर फ्रिज में रखना है, जब उसमें गाढ़ी मलाई हो जाए तो उस मलाई को किसी टिफिन या बंद डिब्बे में रख लें, ये डिब्बा फ्रीजर में रख दें, हर रोज की मलाई उसमें रखते जाएं और जब डिब्बा फुल हो जाए तो उससे घी निकालने का प्रोसेस शुरू करें। आपको ध्यान देना है कि 15 दिन से ज्यादा पुराने घी से मलाई ना निकालें वरना वो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।

जिस दिन मलाई से घी निकालना हो उस दिन मलाई फ्रीजर से निकालकर बाहर रख दें जब मलाई मुलायम हो जाए तो उसे मिक्सर में जरा सा पानी डालकर मथ लें। आप हाथ से भी मथ सकते हैं मगर उसमें काफी वक्त लग जाता है। इसके बाद कढ़ाई में मलाई से बना मक्खन डालें, 2 मिनट तक तेज आंच में पकाएं, इसके बाद आंच धीमी कर दें। जब घी से मक्खन अलग होने लगे तो उसमें आधा चम्मच चीनी डाल दें। जब मलाई घी से काफी अलग दिखने लगे तो उसमें एक चम्मच आटा डाल दें और 2 चुटकी नमक डाल दें। आप देखेंगे कि तेजी से घी अलग हो रहा है धीमे आंच में इसे चलाते रहें। जब मक्खन गुलाबी हो जाए और घी निकल जाए तो गरम गरम ही इसे छन्नी से छान लें। आप चाहें तो घी को महीन पतले सूती कपड़े से भी छानकर निकाल सकते हैं आप देखेंगे कि काफी मात्रा में घी निकला है। स्वादिष्ट घी तैयार है। इसे फ्रिज में रख देंर और हर रोज इस्तेमाल करें।

नोट – घी बनाते समय आपको थोड़ी-थोड़ी देर में करछुल से चलाते रहना है, जब तक घी बनकर तैयार ना हो जाए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल