1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी का हलवा खाते-खाते हो गए हैं बोर तो अब बनाइए लौकी का हलवा, तरीका भी आसान

सूजी का हलवा खाते-खाते हो गए हैं बोर तो अब बनाइए लौकी का हलवा, तरीका भी आसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2020 10:06 am IST,  Updated : May 14, 2020 05:48 pm IST

सूजी का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं तो घर पर झट से बनाइए लौकी का हलवा। समय भी कम लगेगा।

lauki ka halwa recipe in hindi,lauki halwa benefits,dudhi halwa recipe in gujarati,lauki ka halwa re- India TV Hindi
How to make Recipe Lauki ka Halwa Recipe Lauki ka Halwa Zayaka News: सूजी का हलवा खाते-खाते हो गए हैं बोर तो अब बनाइए लौकी का हलवा, तरीका भी आसान Image Source : INSTAGRAM/AARTIMADAN

सूजी का हलवा तो आपने कई बार घर पर बनाकर खाया होगा। जाहिर सी बात है लॉकडाउन है तो इस दौरान तो तीन से चार बार बन भी चुका होगा। अगर आप अब फिर से सूजी का हलवा बनाने जा रहे हैं तो इस बार किचन में कुछ और ट्राई करिए। गर्मियों में लोग लौकी का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है लौकी की सब्जी के अलावा उसका टेस्टी हलवा भी बनता है। इसे बनाने का तरीका बेहद आसान और इसे बनाने में उतना ही समय लगता है जितना कि सूजी के हलवे में लगता है। 

लौकी का हलवा बनाने के लिए जरूरी चीजें

लौकी (लोगों की संख्या के आधार पर)
चिरौंजी
बादाम और काजू
दूध (फुल स्क्रीम)
चीनी
हरी इलायची (कुटी हुई)
खोया
कद्दूकस
देसी घी

Recipe : बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी लीजिए। इस लौकी को कद्दूकस करना होगा। ध्यान रहे कि लौकी कद्दकस करने पर कम हो जाती है। इसलिए लौकी उतनी लें जितने लोगों के लिए बनानी हों। लौकी को कद्दूकस करने के बाद बिना वक्त गवाए उसे आपको कढा़ई में फ्राई करने के लिए डालना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कद्दूकस करने या फिर लौकी को काटने के बाद वो रखने पर काली पड़ने लगती है। इसी वजह से लौकी को कद्दूकस करने से पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ा दीजिए और उसमें देसी घी डाल दीजिए। जैसी ही लौकी कद्दूकस घिसने में कम बची होगी तो गैस को ऑन कर दें। 

लौकी के कद्दूकस होते ही कढ़ाई में लौकी को तुरंत डाल दें। लौकी को डालते वक्त इस बात को ध्यान रखें कि गैस की आंच धीमी ही हो। अब लौकी को कंछुली से थोड़ा चलाइए। लौकी का हलवा बनाने में फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। लौकी में घी उतना ही डालें जितने में लौकी उसमें डूब जाए। इसमें अब कुटी हुई हरी इलायची डाल दीजिए। इसके बाद चीनी को डाल दें। चीनी को अपने अनुसार उतना ही डालिए जितना मीठा खाना हो। यहां पर हमने आधी कटोरी चीनी डाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि लौकी बनने के बाद और कम हो जाती है। इसलिए चीनी को उसी हिसाब से डालें। इसके बाद इसमें थोड़ी चिरौंजी और खोया डालिए। अब कंछुली से इसे चलाइए। 

थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि लौकी ने दूध पूरा सोख लिया है। जैसे ही लौकी दूध पूरा सोख ले और हल्की सी गीली रहे तो गैस को बंद कर दीजिए। इसे एक बर्तन में निकालिए। इसके ऊपर कुछ बादाम के टुकड़े या फिर काजू भी सजाने के लिए डाल सकते हैं। आपका लौकी का स्वादिष्ट हलवा एकदम तैयार है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल