1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्र स्पेशल: ऐसे बनाएं टेस्टी सिघाड़े की बर्फी

नवरात्र स्पेशल: ऐसे बनाएं टेस्टी सिघाड़े की बर्फी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 07:43 pm IST

सिघाड़े के आटे के विभिन्न तरीके के रेसिपी बनाती है। जो खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी नवरात्र में कुछ स्पेशल बनाना चाहते है, तो इस बार ट्राई करें सिघाड़े की बर्फी

 singhade ki barfi- India TV Hindi
singhade ki barfi

नई दिल्ली: सिघाड़े का सेवन व्रत के समय सबसे ज्यादा किया जाता है। यह एक फलाहारी है। जिसके कारण इस समय इसकी डिमांड सबसे ज्यादा होती है। सिघाड़े के आटे के विभिन्न तरीके के रेसिपी बनाती है। जो खाने में हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। अगर आप भी नवरात्र में कुछ स्पेशल बनाना चाहते है, तो इस बार ट्राई करें सिघाड़े की बर्फी।

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. 100 ग्राम सिघाड़े आटा
2. एक चम्‍मच घी
3. दो चम्मच चीनी
4. एक चम्‍मच इलाइची पाउडर
5. एक चम्मच किशमिश
6. आधा कप कटे हुए मेवे

ऐसे बनाएं सिघाड़े की बर्फी
सबसे पहले एक पैन में ओक चम्मच घी डालें और गर्म हो जाने पर सिघाड़े का आटा डालकर हल्का पिंक होने तक भूने। इसके बाद इसमें पानी और चीनी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं और उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर हलुवा की तरीके से बनाएं। इसके बाद एक प्लेट में घी लगा कर इस हलुवे को प्लेट में डाल कर अच्छी तरह से जमा लें। फिर इसमें मेवे डालकर रख दे। ठंड़ा होने पर किसी चाकू से अपने अनुसार पीस कर सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल