1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सावन शिवरात्रि पर बनाइए लजीज तिल का पुआ, बनाने का ये है आसान तरीका

Recipe: सावन शिवरात्रि पर बनाइए लजीज तिल का पुआ, बनाने का ये है आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2020 10:44 am IST,  Updated : Jul 19, 2020 10:48 am IST

सावन की शिवरात्रि पर इस बार घर में तिल का पुआ बनाइए। ये डिश सावन में बनाई जाती है।

Til Ka Pua - India TV Hindi
Til Ka Pua - तिल का पुआ Image Source : YOU TUBE/NISHAMADHULIKA

सावन शिवरात्रि के दिन अगर आपका कुछ खास खाने का मन कर रहा है तो आप सफेद तिल का पुआ जरूर बनाएं। सावन में कई घरों में इसे बनाया जाता है। खासतौर पर यूपी में सफेद तिल के पुआ बनते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इसके साथ ही इसे बनाने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत है वो सब आपके किचन में मौजूद है। 

सफेद तिल का पुआ बनाने के लिए जरूरी चीजें

सफेद तिल
गेहूं का आटा
गुण
रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले गुण को पिघला लें। यहां पर हमने आधा किलो से कम का गुण लिया है। गुण को पिघलाने के लिए उसे एक बर्तन में रखकर धीमी आंच पर रख दें। धीरे-धीरे गुण पिघल जाएगा। जब गुण अच्छी तरह से पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। अब आधा किलो आटा लें। आटे में गुण जो पिघलाया है वो डालें। इसके बाद करीब 5-6 चम्मच सफेद तिल डाल दें। इसके बाद इस आटे को मसल लें। आटे को मसलने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि पिघले हुए गुण से आप आसानी से आटा मसल लेंगे। अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। इन लोइयों को बेल लें। जब सारी लोई बिज जाएं तो दूसरी तरफ कढ़ाई में रिफाइंड डालें। अब बेली हुई लोइयों को तेल में डीप फ्राई करें। जब ये तेल में हल्की सुनहरी हो जाएं तो आप गैस बंद करके इन्हें प्लेट में निकाल लें। अब आपकी सफेद तिल का पुआ खाने के लिए एकदम तैयार है। 
 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: सावन में घर पर ऐसे बनाएं दाल की कचौरी, जानें क्या है मुलायम और स्वाद में जबरदस्त बनाने का तरीका

Recipe: गोलगप्पे का पानी बनाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए पानीपुरी का पानी बनाने का परफेक्ट तरीका

Recipe: रोजाना खा-खाकर बोर हो गए हैं वही दाल तो आज बनाइए ढाबा स्टाइल दाल तड़का, ये है बनाने का आसान तरीका

Recipe: इस सावन अपनों को घर पर बनाकर खिलाएं बालूशाही, स्वाद ऐसा बाजार वाली भी हो जाएगी फेल

 

Recipe: इस सावन चखें बिहार और उत्तर भारत की ये पारंपरिक डिश अनरसा, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Recipe: सावन में खाइए यूपी स्टाइल सूत फेनी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 5 मिनट

Recipe: सावन में जरूर बनाएं सेब की रबड़ी, स्वाद ऐसा खाएंगे बार-बार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल