1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बीमारी भुला देगा इन पत्तियों का पराठा, अल्सर और लो बीपी वाले भी बड़े चाव से खाएं

बीमारी भुला देगा इन पत्तियों का पराठा, अल्सर और लो बीपी वाले भी बड़े चाव से खाएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 01, 2023 01:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 01:26 pm IST

अजवाइन के पत्ते के फायदे: अजवाइन के पत्ते के पकौड़े के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आपने इसकी ये रेसिपी नहीं खाई होगी। आइए, हम आपको बताते हैं।

ajwain_leaf_recipe- India TV Hindi
ajwain_leaf_recipe Image Source : SOCIAL

अजवाइन के पत्ते के फायदे: सेहत के लिए अजवाइन के बीज के ही नहीं पत्तों के भी कई फायदे (ajwain ke patte ke fayde) हैं। दरअसल, अजवाइन की पत्तियों का सेवन लोग एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं में करते हैं। इस पत्तियों में एंटाएसिड का गुण है और ये डाइजेस्टिव जूस को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए लोग अजवाइन के पत्ते के पकौड़े और तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं और इनका सेवन करते हैं। लेकिन, पकौड़े में तेल थोड़ा ज्यादा हो जाता है। इसलिए, हम लोग अजवाइन के पत्तों से पराठा बना सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

अजवाइन के पत्तों से ऐसे बनाएं पराठा-Ajwain paratha recipe

अजवाइन के पत्तों से आप इस टेस्टी पराठे को आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए अजवाइन के पत्तों को धो लें और फिर बारीक-बारीक काटकर आटे में मिला लें। अब इस आटे में थोड़ा नमक, जीरा पाउडर और दही मिलाएं। चाहे तो, प्याज और लहसुन भी मिला सकते हैं। फिर इसका पराठा बनाएं और ऊपर से हल्का सा घी लगाकार खाएं। आप इसे धनिया की चटनी के साथ भी खा सकते हैं। 

30 रुपए किलो वाले इस सस्ते फल से घर में बनाएं हजार रुपए किलो वाला ये Superfood, नाखून और बालों के लिए है वरदान

अजवाइन पराठा खाने के फायदे-Ajwain paratha benefits

1. आसानी से पचेगा

अजवाइन के पत्तों से बना ये पराठा आसानी से पच जाएगा। ऐसा इसलिए कि इन पत्तों में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने का गुण है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और खाने को तेजी से पचाता है। तो, अजवाइन पराठा आसानी से बनाएं और आराम से खाएं। 

ajwain_paratha
Image Source : SOCIALajwain_paratha

2. अल्सर की बीमारी में भी खा सकते हैं 

पेप्टिक अल्सर की बीमारी में ज्यादा एसिड प्रोडक्शन के कारण पेट का अस्तर खराब हो जाता है और छाले पड़ने लगते हैं। ऐसे लोग अक्सर तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं और तब आप अजवाइन के पराठों को खा सकते हैं। बस घी न लगाएं। 

इन 3 कारणों से शाम को खाएं अंडा, विटामिन डी तो मिलेगा ही नींद भी होगी बेहतर

3. लो बीपी वालों के लिए भी फायदेमंद

लो बीपी वालों के लिए भी अजवाइन पराठा खाने के कई फायदे हैं। ये पहले तो लो बीपी के एक कारण एसिड रिफ्लक्स को कम करता है और फिर पेट के अस्तर को हेल्दी रखता है। इसके बाद ये शरीर में सोडियम बढ़ाकर सुबह से एनर्जी लाता है और इससे आपकी बीपी बैलेंस रहती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल