1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल-सब्जी छोड़ ट्राई करें बिहार की स्पेशल 'नेनुआ चटनी', बेहद आसान है इसकी रेसिपी

दाल-सब्जी छोड़ ट्राई करें बिहार की स्पेशल 'नेनुआ चटनी', बेहद आसान है इसकी रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 05, 2024 05:19 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 05:19 pm IST

क्या आपने भी कभी बिहार की स्पेशल नेनुआ चटनी ट्राई नहीं की है? इस चटनी को रोटी या फिर चावल के साथ खाया जाता है। यकीन मानिए आप दाल और सब्जी को छोड़कर इसी चटनी को सर्व किया करेंगे।

नेनुआ की चटनी कैसे बनाएं?- India TV Hindi
नेनुआ की चटनी कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

अगर आपके पास अक्सर समय की कमी रहती है और सब्जी या फिर दाल बनाने की जगह आप कोई दूसरा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आप नेनुआ चटनी को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की स्पेशल इस चटनी को बनाने के लिए आपको महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। आइए नेनुआ चटनी को बनाने के सबसे आसान तरीके के बारे में जानते हैं। 

  • पहला स्टेप- नेनुआ को घेवड़ा और गिलकी के नाम से भी जाना जाता है। सबसे पहले आपको इस सब्जी को चाकू से छील लेना है। 

  • दूसरा स्टेप- अब इसे पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए और लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लीजिए। 

  • तीसरा स्टेप- अब अगले स्टेप के मुताबिक गैस ऑन कर कड़ाही रखें और फिर कड़ाही में तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

  • चौथा स्टेप- नेनुआ की चटनी बनाने के लिए आपको इसे कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से भून लेना है। जब तक नेनुआ सॉफ्ट न हो जाएं, तब तक आपको इसे भूनते रहना है।

  • पांचवां स्टेप- अब गैस बंद करके इस भुने हुए मिक्सचर के ठंडे होने का इंतजार कीजिए। जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डाल दीजिए। 

  • छठा स्टेप- नेनुआ की चटनी में टेस्ट एड करने के लिए मिक्सी में साबुत लाल मिर्च, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लहसुन और नींबू का रस भी डाल दीजिए। 

  • आखिरी स्टेप- अब आपको इन सभी चीजों को मिक्सी में बारीक-बारीक पीस लेना है और आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

आप इसे खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। बिहार में ज्यादातर लोग नेनुआ की चटनी को रोटी या फिर चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:

स्नैक्स में बनाएं मूंग दाल की क्रिस्पी कचौड़ी, टेस्ट के साथ-साथ पोष्टिक तत्वों से भरपूर है ये डिश

घर पर बनाएं बाजार जैसा पनीर कटलेट, बच्चे हों या बड़े सबका दिल जीत लेगी ये डिश

क्या कभी चखी है मैंगो भापा दोई? आइसक्रीम से भी ज्यादा लगती है टेस्टी, मिनटों में तैयार हो जाती है ये रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल