1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Navratri bhog recipe: पनीर से लेकर इन दो फल और सब्जी तक, नवरात्रि पर भोग में इनसे बनाएं ये 3 चीजें

Navratri bhog recipe: पनीर से लेकर इन दो फल और सब्जी तक, नवरात्रि पर भोग में इनसे बनाएं ये 3 चीजें

 Published : Oct 18, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 18, 2023 06:00 am IST

Navratri bhog recipe: नवरात्रि पर भोग में आप इन चीजों को बना सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि इनमें व्यापक तौर पर फल, सब्जी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल हुआ है।

lauki sheera- India TV Hindi
lauki sheera Image Source : SOCIAL

Navratri bhog recipe: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को आप नई-नई चीजों का भोग लगा सकते हैं। साथ ही इन्हीं आप बनाकर खा भी सकते हैं। खास बात ये है कि इन चीजों को बनाने में फल, सब्जी, दूध, पनीर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें बनाने में आपको ज्यादा मेनहत भी नहीं लगेगी और ये खाने में भी टेस्टी होते हैं। साथ ही इनकी सेल्फ लाइफ भी अच्छी है। तो, आइए जानते हैं इनकी रेसिपी, इन्हें बनाने के लिए क्या-क्या लगेगा। तो, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

नवरात्रि पर भोग में बनाएं ये 3 चीजें-Navratri bhog recipe in hindi

1. लौकी शीरा

लौकी का शीरा बनाने के लिए आप लौकी को कद्दूकस कर लें और फिर इसे घी में भून लें।  इसका रंग जब लाल होने लगे तो इसमें दूध डालकर पकाएं। इलायची पाउडर,बादाम, पिस्ता और सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें जरूरत अनुसार चीनी मिला लें। सबको पकने दें। फिर जब ये सूख जाए तो इसे खाएं। 

Navrati recipe: व्रत को दें स्वाद को तड़का! इस चटनी के साथ लें साबूदाना टिक्की का मजा

2. नारियल गुलाब की खीर

कच्चा नारियल पीसकर रख लें। एक नॉन-स्टिक पैन में दूध, केसर और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। फिर इसमें कच्चे नारियल के गूदे को मिलाएं। बादाम, पिस्ता और सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें। धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालें और सबको पकाएं। गैस बंद कर दें और सर्व कर लें। 

Coconut Gulaab ki Kheerb
Image Source : SOCIALCoconut Gulaab ki Kheer

Navratri 2023: व्रत में बिना प्याज लहसुन की ग्रेवी वाली सब्जी कैसे बनाएं? जानें 3 तरीके

3. कलाकंद

कलाकंद को बनाने के लिए पनीर के टुकड़े को दूध में मिलाकर पकाएं। इसमें इलायची पाउडर डालकर पकाएं। ऐसे पकाएं कि पनीर इसमें पूरी तरह से मिल जाए। अब इसे एक बर्तन में डालें और फिर ड्राई फ्रूट्स से सजाकर फ्रिज में रख दें। दो घंटे बाद निकालें, बर्फी के आकार में काटकर लोगों को सर्व करें। तो, भोग में आप इन चीजों को बना सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल