1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नहीं खाई होगी आपने इस फल की चटनी, स्वाद ऐसा कि चटकारे मार-मारकर खाएंगे!

नहीं खाई होगी आपने इस फल की चटनी, स्वाद ऐसा कि चटकारे मार-मारकर खाएंगे!

 Published : Jan 03, 2024 11:16 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 11:16 am IST

Guava chutney recipe: क्या आपने कभी इस फल की चटनी खाई है। अगर नहीं तो आपको ट्राई करनी चाहिए। क्योंकि इसका स्वाद बाकी चटनी से अलग होता है। यहां तक कि मतली में भी आप इसकी चटनी खा सकते हैं। जानते हैं इसे कैसे बनाएं।

guava chutney - India TV Hindi
guava chutney Image Source : SOCIAL

Guava chutney recipe: इस फल की चटनी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, इस फल की चटनी को लोग समोसा और चाट के साथ लेते हैं और इसका स्वाद चटपटा सा होता है। दरअसल, बात हम अमरूद की चटनी की कर रहे हैं। दरअसल, अमरूद की चटनी बनाना बेहद आसान है और इसे आप 2 से 5 दिन स्टोर करके रख सकते हैं। साथ ही ये चटनी गर्म प्रकृति वाली होती है जिसे सर्दी-जुकाम में भी आप खा सकते हैं। इसके अलावा ये विटामिन सी से भरपूर है और इम्यूनिटी बूस्टर है, जिसकी वजह से भी आपको ये चटनी खानी चाहिए। तो, आइए जानते हैं  अमरूद की चटनी की रेसिपी।                                                                

अमरूद की चटनी की रेसिपी

अमरूद की चटनी बनाने के लिए अमरूद को आग पर पका लें। इसी आग पर 2 लाल मिर्च पका लें। अब आपको करना ये है कि गुड़ और सौंफ का पेस्ट बनाएं। तो, एक पैन लें और इसमें सौंफ को भून लें। फिर इसमें गुड़ का पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें। इसे पकने दें। अब जो अमरूद आपने पकाया था उसे मैश कर लें और इसमें मिला लें। इसमें ऊपर से चाट मसाला और पकी हुई लाल मिर्च को मैश करके मिला लें। ऊपर से धनिया पत्ती काटकर मिलाएं और थोड़ा सा नमक मिला लें। अब इसे थोड़ी देर खूब पकाएं और गैस बंद कर लें। इसके बाद मिक्सर में डालकर इसे पीस लें और एक कटोरे में निकाल लें। तैयार हो गई आपकी चटपटी अमरूद की चटनी।

guava chutney recipe
Image Source : SOCIALguava chutney recipe

न काटने की जरूरत, न पकाने की! सर्दियों की आलसी सुबह करें इस ड्राई फ्रूट का नाश्ता

अमरूद की चटनी बनाने के लिए आप दूसरा एक तरीका भी अपना सकते हैं। आपको करना ये है कि पके हुए अमरूद को पीस लें और फिर सरसों का तड़का लगाकर इसकी चटनी बना लें। ऊपर से आपको जो चाहिए उस मसाले को मिला लें। नमक मिला लें और फिर इस चटनी को खाएं।

सस्ती हो गई हैं हरी मटर, सिर्फ 1 मिनट में तैयार कर लें फ्रोजन मटर, सालभर नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

इस चटनी में लोग आंवला, धनिया और लहसुन भी पीसकर मिलाते हैं। आप भी ऐसा कुछ ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है। साथ ही इसे आप लंबे समय चत के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते। जबकि गुड़ वाली चटनी को आप कांच के बर्तन में स्टोर करके रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल