अगर आप सूजी, मूंग दाल का हलवा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें गेहूं के आटे से बना दानेदार और खुशबूदार हलवा। देसी घी में भुना हुआ आटा जब शक्कर और इलायची के साथ पकता है, तो इसका स्वाद और टेक्सचर इतना लाजवाब हो जाता है कि हर कोई बार-बार खाने की डिमांड करेगा। खास बात यह है कि यह हलवा न सिर्फ जल्दी बनकर तैयार हो जाता है, बल्कि घर में मौजूद आसान सामग्री से ही बन जाता है। तो चलिए जानते हैं इस टेस्टी और परफेक्ट दानेदार आटे के हलवे की रेसिपी।
आटे का हलवा बनाने के लिए सामग्री:
एक कप गेंहूं का आटा, एक कप गुड़, एक कप दूध, डेढ़ गिलास पानी। आधा कप देसी घी, चार से पांच इलायची, मिक्स ड्राइफ्रूट्स
कैसे बनाएं आटे का हलवा?
-
पहला स्टेप: गेहूं के आटे से हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपे एक कड़ाही रखें।
-
दूसरा स्टेप: जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें गेहूं का आटा डालें और उसे लाल होने तक भूनें।
-
तीसरा स्टेप: ब्राउन होने के बाद आटे को कड़ाही से बाहर निकालें। अब उसमें घी डालें कर एक बार फिर से माध्यम आंच पर उसे भूनें।
-
चौथा स्टेप: जब आटा अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए तब उसमें एक कप दूध और डेढ़ गिलास पानी डालें।
-
पाचवां स्टेप: आटे को पानी में अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें लम्पस न पड़ें।
-
छटवां स्टेप: अब इसमें आधा कप गुड़ डालें, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह से मिलाएं। जब गुड़ मेल्ट हो जाए तब गैस बंद कर दें।
-
सातवां स्टेप: आपका आटे का हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें।
आटे का हलवा खाने के फायदे
आटे का हलवा मुख्य रूप से ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है, जो कमजोरी और थकान को दूर करता है। यह पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, डिलीवरी के बाद नई मां के लिए पौष्टिक है, और हड्डियों को मजबूत बनाता है। गुड़ के साथ बना हलवा आयरन प्रदान करता है और सर्दी-जुकाम में राहत देता है।